IPL 2023 GT vs MI: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइंटस और मुंबई इंडियंस की बीच हुए मुकाबले में अनोखे रूल का इस्तेमाल होते देखा गया, आइए जानते हैं क्या है ये रूल।
GT vs MI IPL 2023: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। एक ओर मुंबई का आईपीएल ट्रॉफी पर छठी बार कब्जा करने का सपना टूट गया, वहीं टीम के कुछ खिलाड़ी भी चोटिल हो गए। दरअसल इस मुकाबले में गुजरात की बल्लेबाजी के दौरान 16वें ओवर में क्रिस जॉर्डन अपना ओवर पूरा करने के बाद कैप पहनते हुए जा रहे थे, इसी बीच ईशान किशन भी उनके बगल से निकल रहे थे तभी अचानक ईशान की आंख पर जॉर्डन की कोहनी लग गई। जॉर्डन से टकराव के बाद ईशान जमीन पर बैठ गए। जिसके बाद फिजियो ने मैदान पर आकर देखा और फिर उन्हें मैदान से बाहर ले गए।
गुजरात ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के शानदार शतक के बदौलत मुंबई के सामने 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस टारगेट को चेस करने उतरी मुंबई की ओर से कप्तान रोहित के साथ नेहाल वढेरा को ओपनिंग पर भेजा गया। जिसमें दोनों ही बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।
इस मुकाबले में मुंबई के लगातार विकेट गिरने के बाद ईशान किशन के कनकशन रिप्लेसमेंट के रूप में विष्णु विनोद को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। मैच के दौरान लगी चोट के चलते ईशान को बाहर ही रहना पड़ा। आईपीएल में इस कनकशन का नियम को साल 2020 में जोड़ा गया था, मगर इसका प्रयोग आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर में किया गया।
अभी तक एमआई की ओर से इनके चोट को लेकर कोई अधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि ईशान किशन मुकाबला खत्म होने के बाद मैदान पर बाकी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाते जरूर नजर आए। आपको बता दें कि अगले महीने होने वाली डबल्यू टी सी फाइनल के लिए ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में अगर उनकी यह चोट गंभीर हुई तो भारत के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।