Rinku Singh In IPL 2023: इस सीजन रिंकू सिंह ने काफी अच्छे लय में बल्लेबाजी की है। जिसको देखते हुए यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने बड़ी बात कह दी है।
Chris Gayle On Rinku Singh: IPL 2023 के इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के फिनिशर रिंकू सिंह ने खासा प्रभावित किया है। इस सीजन रिंकू ने अपनी टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां भी खेली हैं। जिसके चलते उन्होंने इस सीजन अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। वेस्ट इंडीज टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने रिंकू सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। गेल ने कहा कि आईपीएल के अगले सीजन केकेआर की फ्रेंचाइजी रिंकू सिंह पर भारी-भरकम राशि खर्च करेगी। साथ ही गेल ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि आईपीएल 2023 में रिंकू ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है।
IPL 2023 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 का यह सीजन रिंकू सिंह के लिए काफी शानदार रहा है। भले ही उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई हो, मगर इस दौरान आईपीएल और भारतीय टीम को एक नायाब तोहफा मिल गया है। इस सीजन रिंकू ने 14 मुकाबलों में 59.25 की औसत और 149.52 के स्ट्राइक रेट के साथ 474 रन बनाए। आईपीएल 2022 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 55 लाख रूपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन अब रिंकू सिंह का प्रदर्शन देखकर क्रिस गेल समेत कई दिग्गजों का यही मानना है कि रिंकू सिंह पर अगले आईपीएल सीजन पैसो की बरसात होने वाली है।
IPL 2023 में रिंकू सिंह के प्रदर्शन पर जहीर खान ने क्या कहा?
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि आईपीएल के अगले सीजन में अगर रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल के जैसे आसानी से बड़े शॉट लगाएंगे तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। उन्होंने कहा साथ ही कहा कि रिंकू सिंह इस सीजन केकेआर के लिए सबसे बडे़ पॉजिटिव प्वाइंट रहें हैं। रिंकू सिंह के पास भी आंद्रे रसेल जैसी पावर हिटिंग की काबिलियत है।