IPL 2023 Cameron Green : मुंबई इंडियंस के शानदार ऑल राउंडर कैमरन ग्रीन ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में नया रिकॉर्ड बना दिया है। आइए जानते हैं इनके प्रदर्शन के बारे में।
Cameron Green in IPL 2023: आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस एक बार फिर आईपीएल का खिताब अपने नाम करने के इंतजार में बैठी है। आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और कृणाल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आमने सामने थीं। इस मुकाबले को मुंबई ने 81 रनों के बड़े अन्तर से जीत लिया है। इसी के साथ मुंबई ने क्वॉलिफायर-2 में एंट्री कर ली है, जहां इसका मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ 26 मई को खेला जाएगा। अगर हम मुंबई के इस सीजन के सफर के सबसे बड़े खिलाड़ी की बात करें तो वो कैमरन ग्रीन हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से शेन वाटसन और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों में अपनी जगह बना ली है।
Cameron Green Record in IPL 2023: कैमरन ग्रीन ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। आईपीएल इतिहास में अब तक केवल तीन ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में 400 से ज्यादा रन बना पाए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शॉन मार्श का है, जिन्होंने आईपीएल 2008 में पंजाब की ओर से खेलते हुए। अपने पहले ही सीजन में 616 रन बना दिए थे। वहीं साल 2008 में ही ऑस्ट्रेलिया के शानदार ऑल राउंडर शेन वाटसन ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 472 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने भी साल 2008 के ही आईपीएल में डेक्कन चाजर्स की तरफ से खेलते हुए 436 रन बनाए थे। अब इस लिस्ट में चौथे बल्लेबाज कैमरन ग्रीन शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अब तक 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं –
शॉन मार्श 616 रन
शेन वॉटसन 472 रन
एडम गिलक्रिस्ट 436 रन
कैमरन ग्रीन 422 रन
IPL 2023 में कैमरन ग्रीन का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 के इस सीजन अब तक कैमरन ग्रीन ने 15 मैचों की 15 पारियों में 52.75 की औसत और 161.06 की स्ट्राईक रेट के साथ कुल 422 रन बनाए हैं। इस दौरान ग्रीन के बल्ले से 2 अर्ध शतक और 1 शतक भी देखने को मिला है। ग्रीन ने इस सीजन अब तक कुल 38 चौके और 20 छक्के भी लगाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत कैमरन ग्रीन इस समय ऑरेंज कैप की सूची में 12वें स्थान पर हैं।