नई दिल्लीः कहते हैं कि भारत मे प्रतिभाओं की कम नहीं बस उन्हें समय रहते पहचानने की जरूरत है। राजनीति से लेकर खेल हो या फिर इंटरटेनमेंट। हर जगत में एक से बढ़कर एक है। हाल में अभी भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद धुरंधर खिलाड़ी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। भारत में छोटे टूर्नामेंटों में भी कुछ खिलाड़ियों की परख होती है, जिसके बाद उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाया जाता है। इस बीच हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका रिकॉर्ड सुनकर आप भी कहेंगे कि यह तो कोई तूफानी बल्लेबाज है।
आप तुरंत वीरेंद्र सहवाग जैसे तूफानी खिलाड़ियों से तुलना करने लग जाएंगे। हम बात कर रहे हैं समर्थ व्यास की, जिन्होंने मणिपुर के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया, जिसमें उ चौकों और छक्कों बारिश कर दी। यह नजारा देखने लायक था। इससे सभी को लग रहा है कि समर्त व्यास जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित हो सकते हैं।
- समर्थ व्यास ने मचाई तबाही
धुरंधर खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचाकर रख दिया। सिक्किम के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 200 रुन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 9 छक्के जड़े। इस हिसाब से पारी में व्यास ने 29 बाउंड्री लगाई। इसके लिए व्यास ने महज 130 गेंदों का सामना किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में चार और खिलाड़ियों ने दोहरा शतक जमाया है। यह मैच सौराष्ट्र और मणिपुर के बीच दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के मैदान पर लगाया था।
- व्यास का सबसे तूफानी दोहरा शतक
समर्थ व्यास काफी समय से रणजी स्तर पर खेल रहे हैं, जिन्होंने अच्छे शॉट से सबका दिल जीतने का काम किया है। इस बीच उन्होंने सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। व्यास ने 200 रन बनाने में मात्र 130 गेंदों का सामना किया। इससे पहले शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका इलेवन के खिलाफ 132 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया था।