नई दिल्लीः आईसीसी वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम ने पहली बार ऐतिहासिक जीत हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया। भारत ने श्रीलंका पर 302 रन से रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज कर बड़ा कारनाम कर दिया।
इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है, जिसका सेमीफाइनल में पहुंचना बिल्कुल पक्का हो गया है। भारतीय टीम आसीसी वर्ल्ड कप की प्वाइंट टेबल में 14 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गई है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।
देर रात श्रीलंका से जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने चौंकाने वाला बयान दिया है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। रोहित शर्मा ने जीत के बाद क्या कुछ कहा, इसके लिए आपको पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।
जीत के बाद गदगद नजर आए रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा बहुत खुश नजर आए और उन्होंने इस दौरान बड़ी बात कही। रोहित शर्मा ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने सातों मैचों में अच्छा खेल दिखाया, जो काफी काबिलेतारीफ है। सभी खिलाड़ियों ने 100 प्रतिशत दिया। इस मैच मे हम पहले बल्लेबाजी कर अच्छा स्कोर बनाने चाहते थे।
मैदान पर 357 रन का बढ़िया स्कोर में आता है। इसके लिए भारतीय टीम के बल्लेबाजों को क्रेडिट जारी है। इतना ही नहीं हमारे गेंदबाजों ने भी सौ फीसदी दिया। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी बल्लेबाज कर तेज रन बटोरे।
इसके बाद रोहित शर्मा ने कहा कि मोहम्मद सिराज चुनौती के लिए हमेसा तैयार खड़े रहते हैं। खासकर जब वह नई गेंद से बॉलिंग करते हैं त अलग मिजाज में नजर आते हैं। इंग्लैंड के बाद श्रीलंका के खिलाफ भी गेंदबाजों ने अच्छा नजारा दिखाया।
साउथ अफ्रीका मैच पर रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात
विजय रथ पर सवार भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी गदगद दिखाई दे रहे हैं जो हर किसी का दिल जीतने का काम कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने कहा अफ्रीका टीम बहुत बढ़िया खेल रही है, लेकिन हम भी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। अगला मुकाबला फैंस के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कोलकाता के मैदान में फैंस मुकाबले को एंजॉय करेंगे। भारतीय टीम अगला मैच 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलेगी।