IND vs NZ 1st ODI: तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भारत और न्यूजीलैंड के बीच का पहला मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
नई दिल्ली: भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत के ओपनर शुभ्मन गिल ने दोहरा शतक लगाकर बवाल मचा दिया है। इनिंग्स की शुरुआत करते हुए उन्होंने 208 रनों की जबरदस्त आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। मात्र 145 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर शुभ्मन गिल ने भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
https://twitter.com/BCCI/status/1615677073787596801?s=20&t=bTP7wVpzUuGhwwsFde7FOQ
दरअसल क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक 147 गेंदों में लगाया था। उन्होंने यह पारी ग्वालियर के मैदान पर 24 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। 147 गेंदों में उन्होंने नाबाद 200 रन बनाए थे। अब इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शुभ्मन गिल ने 145 गेंदों में ही दोहरा शतक जड़ दिया है और उन्होने इस मुकाबले में 149 गेंदों में 208 रनों की अहम पारी खेली दी है।
https://twitter.com/vivek_chikara/status/1615680564798918657?s=20&t=QPCbmR5emZ-y9Q_uV5u-Vw
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
ईशान किशन -126 गेंद
क्रिस गेल – 138 गेंद
वीरेंदर सहवाग – 140 गेंद
शुभमन गिल- 145 गेंद
सचिन तेंदुलकर – 147 गेंद
फखर जमान – 148 गेंद
रोहित शर्मा – 151 गेंद
रोहित शर्मा – 151 गेंद
मार्टिन गुप्टिल – 153 गेंद
रोहित शर्मा – 156 गेंद
भारतीय टीम ने बनाए 349 रन
इस मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बोर्ड पर लगा दिया है। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 34, शुभ्मन गिल ने 208, सूर्यकुमार यादव 31 और हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया है। वहीं गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल और हेनरी शिप्ले ने दो-दो विकेट अपने टीम को दिलाएं। साथी ही लौकी फर्गुसन, मिचेल सैंटनर और ब्लेयर टिकनर ने 1-1 विकेट झटके।
भारत बनाम न्यूजीलैंड आमना-सामना ओडीआई में: कौन है किस पर भारी आइए जानते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड एकदिवसीय क्रिकेट में अभी तक कुल 113 बार एक दूसरे के सामने आ चुकी है। भारतीय टीम ने इस दौरान 55 मुकाबलों में अपने नाम जीत दर्ज की है जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 50 मुकाबलों में टीम इंडिया को मात दी है। वही 7 मुक़ाबले ऐसे भी रहे जिनका कोई नतीजा निकल कर सामने नहीं आया है और एक मुकाबला टाई रहा है। अपने सर जमीन पर भारतीय टीम ने 26 मुकाबले जीते हैं वहीं न्यूजीलैंड ने भी अपने घर पर भारत के खिलाफ 26 मुकाबलों में जीत दर्ज किया है। 14 वनडे मैच में टीम इंडिया ने घर के बाहर जीत हासिल की है। अगर न्यूट्रल वेन्यू की बात करें तो 15 मुकाबले भारतीय टीम ने जीता है वही 16 मैचों में जीत दर्ज न्यूजीलैंड ने किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रासवेल, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर),लॉकी फर्ग्युसन,डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ब्लेयर टिकनर