नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने रविवार को ऐसा कीर्तिमान रच दिया कि सब उनकी वाह वाही कर रही हैं। भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में वो कर दिखाया जिससे देश ही नहीं दुनिया हैरान रह गई। टूर्नामेंट के फाइनल में चोपड़ा ने 88.17 मीटर के अपने बेस्ट एफर्ट के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
इतना भाला फेंकने के लिए बहुत ही ताकत की जरूरत होती है, जिसके लिए खिलाड़ी को काफी स्वस्थ रहने की जरूरत होती है। अपना स्वास्थ्य रहने के लिए खिलाड़ियों को अपना खान पान का बहुत ही ध्यान रखना पड़ता है। नीरज चोपड़ा भी अपने शरीर को स्वस्थ रखने किए बहुत ध्यान रखते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज चोपड़ा प्रति दिन 7 घंटे वर्कआउट करते हैं। इतना ही वे देसी खान पान पर बहुत ही विश्वास रखते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य बढ़िया बना रहता है। नीरज चोपड़ा सुबह-शाम काफी प्रैक्टिस करते हैं, जिसके बदौलत वे बड़े-बड़े कीर्तिमान अपने नाम करते जा रहे हैं। गोल्ड मेडल जीतने के पीछे उनकी लगन मेहनत की बड़ी भूमिका है। बाकी जरूरी बातें जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा।
वेजिटेरियन खाना खाते हैं नीरज चोपड़ा
गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने भाला इतनी दूरे फेंका कि हर कोई हैरान रह गया। इसके पीछे उनके शरीर में ताकत का होना है। ताकत कहां से आती है ऐसा क्या खाते हैं जो भाला फेंकने में माहिर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ महत्वपूर्ण राज खोले थे। चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं वेजिटेरियन था, लेकिन कुछ समय पहे मेरा वेट 7 से 8 किलो कम हुआ, क्योंकि शारीरिक मेहनत चल रही थी, लेकिन उस हिसाब से डाइट नहीं मिली।
कोच के परामर्श बाद मैंने नॉनवेज का सेवन शुरू कर दिया। उन्होंने आगे बताया था कि प्रतिदिन में 5 से 5 हजार कैलोरी लेते हैं। साथ ही नीरज ने कहा था कि मैं कभी चिकन, अंडे या फिश खाता हूं, लेकिन अधिकतर टोफू या पनीर का सेवन करता हूं।