नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका (SouthAfrica) में होने वाले SA T20 लीग से अपना नाम वापस ले लिया है, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक (Harry brook) ने। इस प्रमुख T20 लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदी गई नई टीम जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स (JSK) टीम के हैरी ब्रुक हिस्सा थे, और वह अब खेलते हुए नजर नहीं आएंगे इस लीग में। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सह मालिक और क्रिकेट साउथ अफ्रीका के आयोजक को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस बड़े फैसले के बारे में सूचित कर दिया है। वर्क लोड मैनेजमेंट को समझते हुए ईसीबी(ECB) ने यह फैसला हैरी ब्रुक के लिए लिया है।
इस समय इंग्लैंड के तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं, मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक। सीईओ काशी विश्वनाथ ने चेन्नई सुपर किंग्स के इस संदर्भ में अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा’चूंकि वह तीनों प्रारूपों में खेल रहे हैं, इसलिए ईसीबी को लगता है कि उन्हें SA20 खेलने की अनुमति देना बहुत जोखिम भरा होगा। हमें कल रात ईसीबी से इस फैसले के बार में जानकारी प्राप्त हुई है। अब हमें उनके स्थान पर एक रिप्लेसमेंट की तलाश करनी होगी’।सीएसके फ्रेंचाइजी ने 21लाख रैंड में इंग्लैंड के पूर्व अंडर-19 कप्तान हैरी ब्रुक को इस साल की शुरुआत में केपटाउन में हुए नीलामी में खरीदा था।
आपको यह बता दे, हैरी ब्रुक इंग्लैंड की तरफ से मध्यक्रम में इस वक्त शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में। हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। पाकिस्तान दौरे पर भी उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खूब रन बटोरे।
हैरी ब्रुक को आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में सनराइजेस हैदराबाद ने 13.25 करोड़ के मोटी रकम खर्च कर अपने खेमे में शामिल किया। इंग्लेंड टीम के बेहतरीन उभरते हुए युवा खिलाड़ी है, हैरी ब्रुक।