Video: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, बॉलिंग आर्म में हो गया है गहरा घाव

By

Aniket Kumar Jha

16 मई को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण का 63वां मुकाबला खेला जाएगा जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों में भिड़ंत होगी। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा| प्लेऑफ के नज़रिए से यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है। लेकिन, इस मुकाबले से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के खेमे को बड़ा झटका लगा है।

अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा

जानकारी के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अभ्यास के दौरान कुत्ते ने काट लिया। इस घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है।

इस वीडियो में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मुंबई की टीम के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर दूसरे खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान एक खिलाड़ी अर्जुन को गले लगाते हुए उनसे सवाल पूछते हैं कि उनकी ऊँगली में यह क्या हुआ है। इसके जवाब में अर्जुन तेंदुलकर बताते हैं कि उन्हें कुत्ते ने काटा है। साथी खिलाड़ी अर्जुन से फिर सवाल करते हैं कि यह घटना कब हुई। इस पर अर्जुन कहते हैं कि यह हादसा एक दिन पहले ही हुआ था। इस वीडियो में युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर का दर्द साफ-साफ़ छलकता हुआ नज़र आ रहा है।

अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 4 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 3 विकेट प्राप्त हुए हैं। अर्जुन के साथ हुई इस घटना के बाद उनके इस मैच में खेलने की काफी कम उम्मीद रह गई है। इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की टीम के पूर्व खिलाड़ी युद्धवीर सिंह चरक और मोहसिन खान के साथ देखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अर्जुन जिस हाथ से गेंदबाज़ी करते हैं उन्हें उसी हाथ में चोट लगी है और उनका घाव बहुत गहरा है।

Aniket Kumar Jha के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App