नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने मिजाज और शानदार बल्लेाबाजी से दुनियाभर में ऐसी पहचान बनाई जिनके दीवाने हर जगह हैं। धोनी अपनी बल्लेबाजी को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहते हैं। वैसे भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सभी फॉर्मेट से सन्यास का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन वे आईपीएल में अभी भी धमाल मचा रहे हैं।
अक्सर वे अपने लंबे बालों को लेकर सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फिर से अपने लंबे बाल रखने को को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
धोनी एक इवेंट के दौरान ये बता रहे हैं उन्होंने लंबे बाल फिर से क्यों रखे हैं। आप अगर यह वजह जानना चाहते हैं तो फिर जरूरी बातों को जानना होगा।
जानिए धोनी ने फिर क्यों रखें लंबे बाल
भारतीय क्रिकेट टीमके पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने लंबे बालों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बाद अपने लंबे बालों को कटवा दिया था। इसके बाद फिर क्रिकेट फैंस ने उन्हें अलग हेयर स्टाइल में देखा, लेकिन हर किसी को धोनी के लंबे बाल आज भी काफी पसंद हैं। ऐ
से में आईपीएल 2024 से पहले एक बार फिर धोनी ने लंबे रखे हैं। एक कार्यक्रम में धोनी ने लंबे बाल रखने की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें नए बाल कटिंग में काफी दिक्कत होती है। धोनी के मुताबिक, लंबे बाल इसलिए रख रहे हैं, क्योंकि फैंस को ये काफी पसंद हैं।
उन्होंने कहा कि ज्यादा मुश्किलों होंगी तो वह बालों को और छोटा करा लेंगे। इसके साथ ही धोनी ने कहा कि हेयरस्टाइल रखना मुश्किल है। पहले मैं सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाता था, लेकिन अब एख घंटा से ज्यादा का लगाता है। आगे कहा कि इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि फैंस को ये पसंद, लेकिन किसी दिन मैं जागूंगा और इस काट दूंगा।
भारत के सबसे सफल कप्तान रहे धोनी
जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने भारत को आईसीसी के तीन खिताब जिताए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियन ट्रॉफी जिताए हैं। इसके अलावा आईपीएले की बात करें तो धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार खिताब जिताने का काम किया है।