DC VS GT VIDEO: ऋषभ पंत का शॉट नहीं धमाका है, बल्ला लगाते ही दर्शक दीर्घा में जा गिरी गेंद

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। यह मैच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में खेला जा रहा है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और खिलाड़ियों में काफी जुनून देखने को मिल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को जीतने के लिए अब 225 रन बनाए होंगे, जो लक्ष्य काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तो कमाल ही कर दिया। उन्होंने 204.65 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत ने आक्रामक तरीके से 43 गेंदों पर 88 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने एक के बाद एक छक्कों और चौकों की बरसात की। इस बीच उनके द्वारा मारा गया एक छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि कैसे अलग ही अंदाज में वे छक्का जड़ते नजर आ रहे हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

ऋषभ पंत का शॉट हो रहा वायरल

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए हर किसी का दिल जीत लिया। गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहित शर्मा 15 ओवर फेंक रहे थे और सामने ऋषभ पंत खेल रहे थे। ऋषभ पंत मोहित शर्मा की तूफानी गेंद पर ऐसा छक्का जड़ा कि बॉल सीधे दर्शक दीर्घा में जा गिरी।

फिर क्या था, यह सब देख फैंस दो-दो होथ कूग गए। ऋषभ पंत ने इस छक्के के साथ अपने 40 रन पूरे किए। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में 8 छक्के और 5 चौके मारे। वे 88 रन बनाकर नाबाद रहे, जो फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी की तरह है। पंत की फॉर्म आने से अब दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को अच्छी खबर मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार खेल रहे हैं।

गुजरात टाइटंस टीम की प्लेइंग इलेवन

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App