CSK VS RCB VIDEO: शिवम दुबे का नहीं तोड़, बवाल गेंद पर कूट डाला गगनचुंबी छक्का, देखें वीडियो

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सेशन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) ने 6 विकेट से जीतकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। सीएसके ने पहली जंग में आरसीबी को करारी शिकस्त दी, जिसके बाद फैंस और खिलाड़ियों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिल रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू से ही सीएसके का पलड़ा भारी दिखाई दिया, जिसने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया।

वैसे भी आईपीएल के आंकड़ों को बात करें तो सीएसके सबसे मजबूत टीम मानी जाती है, जिसने अभी तक 5 खिताब अपने नाम कर रखे हैं। इस बीच शिवम दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे छक्का मारते नजर आ रहे हैं। इसके बाद फैंस काफी खुश दिख रहे हैं, जिसे जीत का छ्क्का भी माना जा रहा है।

शिवम दुबे ने बनाए इतने रन

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के धाकड़ खिलाड़ी शिवम दुबे ने पहले ही मुकाले में अपने बल्ले से कमाल कर दिया। उन्होंने नाबाद रहते हुए 28 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 4 चौके और एक जबरदस्त छक्का भी लगाया। एक मौका आया, जब टीम जीत के करीब थी।

सामने आरसीबी के तूफानी गेंदबाज थे। जैसे ही गेंदबाज ने शॉट पिट मारने की कोशिश की वैसे ही शिवम दुबे ने आसमानी छक्का जड़ दिया। गेंद सीधे दर्शक दीर्घा में जा गिरी। इसके बाद क्या था, जीत की खुशी में सीएसके फैंस उछल पड़े। इस तरह सीएसके ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शिवम दुबे के साथ बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा भी 25 रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसक की सलामी जोड़ी कोई खास नहीं कर सकी। ऋतुराज गायकवाड़ ने 25 गेंदों का सामना कर 15 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 37 रन, अजिंक्य रहाणे ने 27, डेरियल मिचेल 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

बेंगलुरु ने दिया इतने रन का लक्ष्य

चेन्नई स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने करने उतरी आरसीबी कोई खास कमाल नहीं कर सकी। विराट कोहली ने 20 गेंदों का सामना कर 21 रन की पारी खेली। टीम कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए। रजत पाटीदार और मेक्सवेल अपना खाता भी नीहं खोल सके। ग्रीन 18 रन बनाकर चलते बने। अनुज रावत और कार्तिक क्रमश: 48, 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App