Home Hindi News AC कोच की सीट पर क्यों लगा होता...
Hindi News latest news

AC कोच की सीट पर क्यों लगा होता है छोटा सा फ्लैप? 90% यात्रियों को नहीं पता इसका इस्तेमाल

Indian Railways AC Berth Feature

Indian Railways AC Berth Feature: ट्रेन में हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं इसका कारण ये हैं ये सबसे सस्ता और सुविधाजनक यात्रा का साधन है। अगर आपने कभी एसी कोच में सफर किया होगा तो एक बार भी बर्थ पर एक्स्ट्रा फ्लैप के बारे में विचार किया है। बता दें ये बर्थ को करीब आधा कवर किए हुए होता है। अधिकतर लोगों को इस बारे में नहीं पता है और फ्लैप को देखते हैं। सीट फ्लैप तब चर्चा में आया जब एक पैसेंजर ने एक फोटो को रेडिट के इंडियनरेलवेज के फोरम पर शेयर किया है। इसके बाद इस फ्लैप के बारे में रेलवे ने विस्तार से जानकारी दी। चलिए इसके बारे में आप भी विस्तार से जानते है।

फोटो के शेयर करने पर हुई चर्चा

बता दें पैसेंजर ने फोटो शेयर की है उसने आंशिक रूप से स्टिच्ड इस फ्लैप को उठाकर दिखाया है। इसकी मेन सीट के फ्रेब्रिक और एक्स्ट्रा लेयर के बीच में एक गैप दिखता है। यात्री ने सवाल किया कि आखिर इस फ्लैप का इस्तेमाल किस लिए होता है। बाद में उसने खुद ही बताया कि इसका एक खास उद्देश्य है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। कई अन्य यात्रियों ने भी माना कि उन्होंने यह फ्लैप देखा जरूर है, पर कभी समझ नहीं पाए कि यह क्यों लगाया गया है।

एसी कोच में मिलता हैं बेड शीट

Indian Railways के एसी कोचों में सफर करने वाले यात्रियों को दो बेड शीट और एक कंबल दिया जाता है। रात के समय सोने के लिए एक चादर बर्थ पर बिछाई जाती है, जबकि दूसरी ओढ़ने के काम आती है।

फ्लैप का असली काम क्या है?

सीट पर लगा यह अतिरिक्त रेक्सीन फ्लैप दरअसल बेड शीट को अपनी जगह पर टिकाए रखने के लिए होता है। यात्री चादर के किनारों को इस फ्लैप के अंदर दबा सकते हैं। इससे रात में करवट बदलने पर चादर बर्थ से नीचे नहीं खिसकती।

अक्सर ऐसा होता है कि सोने से पहले चादर ठीक से बिछाई जाती है, लेकिन कुछ देर बाद वह आधी नीचे खिसक जाती है। फिर उसे बार-बार ठीक करना पड़ता है, जिससे नींद में खलल पड़ता है। यह फ्लैप इस परेशानी को काफी हद तक कम कर देता है और सफर को ज्यादा आरामदायक बनाता है।

यात्रियों की प्रतिक्रियाएं

विशेषज्ञों का मानना है कि 2एसी और 3एसी कोचों में लंबी दूरी के यात्री सफर करते हैं, इसलिए उनकी सुविधा का खास ध्यान रखा जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर कई यूजर्स ने स्वीकार किया कि उन्हें पहले इस फ्लैप के असली उपयोग के बारे में जानकारी नहीं थी। कुछ लोगों ने कहा कि वे हर बार चादर ठीक से बिछाते हैं, लेकिन आधी रात तक वह खिसक जाती है। अगर आप अगली बार जब आप ट्रेन से सफर करें, तो इस छोटे से फ्लैप का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी यात्रा ज्यादा आरामदायक और बिना परेशानी वाली हो सकती है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is skilled at presenting news accurately and disseminating information based on facts. Adarsh ​​holds a Master's degree in Journalism from Kanpur University and enjoys reading books and writing poetry.