Home Hindi News PM Kisan Nidhi Yojana: होली से पहले चमकेगी...
Hindi News latest news

PM Kisan Nidhi Yojana: होली से पहले चमकेगी किसानों की किस्मत, खाते में आएगा 22वीं किस्त का पैसा

PM Kisan 22nd Installment Date

PM Kisan 22nd Installment Date: केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा देश के लोगों को लाभान्वित करने के लिए शानदार स्कीम को संचालित किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप किसान हैं तो केंद्र सरकार के द्वारा पीएम किसान स्कीम का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पीएम किसान स्कीम के तहत सरकार हर साल किसानों को खेती में लगने वाले खर्च के लिए पैसे ट्रांसफर करती है। इस समय सभी किसान आने वाली 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सभी किसानों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक 22वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

जानें पीएम किसान की 22वीं किस्त की डिटेल

बता दें देश के लाखों किसान मोबाइल पर मैसेज और बैंक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल किसानों को खेती से जुड़ी चीजों जैसे खाद, बीज और दूसरी चीजों को खरीदने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है। इसके साथ आने वाली किस्त की ऑफिशियल तारीख नहीं तय की गई है। अगर आप आने वाली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके मन में ये सवाल उठना स्वाभाविक हैं। चलिए पिछले साल के पैटर्न को देखते हुए संभावित तारीख का अनुमान लगाया जा सकता है।

किसे मिलता है पीएम किसान का लाभ

जानकारी के लिए बता दें पीएम किसान योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। इसका सीधा सा अर्थ है कि किसानों के खाते में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए बराबर ट्रांसफर किए जाते हैं। वहीं जिन किसानों के नाम पर जमीन नहीं है वह इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए सक्षम नहीं है।

जानें कौन उठा सकता है लाभ

पीएम किसान स्कीम का लाभ कुछ लोग नहीं उठा सकते हैं। इसमें असीन शख्स, इनकम टैक्सपेयर्स, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर और संस्थागत भूमिधारक स्कीम का लाभ उठाने के पात्र नहीं है। गलत जानकारी देने पर इन लोगों की किस्त को रोका जा सकता है।

ऐसे चेक करें अपना नाम

पीएम किसान स्कीम में अपना नाम चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

इसके बाद बेनिफिशियरी लिस्ट का ऑप्शन चुनना है।

इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चुनाव करना है।

इसके बाद लिस्ट में अपना नाम चेक करें।

पिछले साल कब आया था योजना का पैसा

जानकारी के मुताबिक, 2025 में 19वीं किस्त का लाभ 24 फरवरी को किसानों को मिला था। इसके अलावा साल 2024 में 16वीं किस्त का लाभ 28 फरवरी को किसानों को मिला था। साल 2023 में 13वीं किस्त का लाभ 27 फरवरी को किसानों को प्राप्त हुआ था। इन तीनों साल से ये साफ होता है कि 22वीं किस्त का लाभ फरवरी के आखिरी हफ्ते में मिल सकता है। बहरहाल सरकार के द्वारा इसके बारे में पुष्टि नहीं की गई है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is skilled at presenting news accurately and disseminating information based on facts. Adarsh ​​holds a Master's degree in Journalism from Kanpur University and enjoys reading books and writing poetry.