Home Hindi News IND vs SA: Super-8 में आज होगा हाई-वोल्टेज...
Hindi News latest news

IND vs SA: Super-8 में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, जो बदलेगा खेल का पासा

IND vs SA T20 Word Cup 2026

IND vs SA T20 Word Cup 2026: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 में आज हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। इस मैच का विजेता टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब की दौड़ में बड़ा कदम बढ़ा सकता है। भारतीय टीम पूरी कोशिश करेगी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिखाए। अब तक दोनों टीमों के बीच 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 21 मैच जीते हैं और साउथ अफ्रीका ने 13 में जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 5 और साउथ अफ्रीका ने 2 मैच जीते हैं। ऐसे में आज का मैच कड़ी टक्कर वाला होने वाला है।

इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

अर्शदीप सिंह बनाम क्विंटन डी कॉक

आज मैच की पहली बड़ी भिड़ंत अर्शदीप और क्विंटन डी कॉक के बीच होगी। डी कॉक भारत के खिलाफ अब तक 48 गेंदों में 79 रन बना चुके हैं, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें 4 बार आउट किया है। यानी आज स्ट्राइक रेट और विकेट की जंग देखने को मिलेगी।

ईशान किशन बनाम मार्को यानसन

मार्को यानसन इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 3 पारियों में 7 विकेट लिए हैं और उनकी उछाल भरी गेंदें ईशान के लिए चुनौती बन सकती हैं। वहीं ईशान किशन भी फॉर्म में हैं और उन्होंने 176 रन बनाए हैं। आज दोनों के बीच सर्वश्रेष्ठ बनने की टक्कर देखने लायक होगी।

वरुण चक्रवर्ती बनाम एडेन मार्करम

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और एडेन मार्करम की भिड़ंत दिलचस्प होने वाली है। मार्करम ने वरुण के खिलाफ 45 गेंदों में सिर्फ 35 रन बनाए हैं, जबकि वरुण ने उन्हें 4 बार आउट किया है। वरुण की फिरकी और मार्करम की बल्लेबाजी में किसकी जीत होगी, यह बड़ा रोमांचक हिस्सा होगा।

हार्दिक पंड्या बनाम डेविड मिलर

फाइनल में हार्दिक पंड्या ने डेविड मिलर को आउट किया था। आज फिर दोनों की भिड़ंत देखने लायक होगी। डेथ ओवर्स में ‘फिनिशर’ मिलर और ‘क्लच प्लेयर’ हार्दिक की जंग रोमांचक रहने वाली है।

अभिषेक शर्मा बनाम मार्को यानसन

वर्ल्ड नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज भी भारतीय टीम के X फैक्टर होंगे। हालांकि उन्हें मार्को यानसन की लंबी कद-काठी वाली गेंदों से सावधान रहना होगा। अगर अभिषेक अपने शॉट्स सही समय पर खेलते हैं तो मैच का पासा पलट सकता है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is skilled at presenting news accurately and disseminating information based on facts. Adarsh ​​holds a Master's degree in Journalism from Kanpur University and enjoys reading books and writing poetry.