IND vs SA: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का तीसरा मुकाबला आज क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। पिछली बार की दोनों फाइनलिस्ट टीमें India और South Africa एक बार फिर आमने-सामने होंगी। मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। बता दें दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला 2024 के फाइनल में हुआ था। जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 168 रन पर सिमट गई थी इसके बाद भारत ने 7 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी।

ग्रुप स्टेज में दबदबा कायम

दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहीं। भारत ने अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया। वहीं साउथ अफ्रीका ने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई को मात दी।

देखं हेड-टू-हेड आंकड़े

बता दें टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 21 मैच जीते है, जबकि साउथ अफ्रीका 13 बार जीत दर्ज की है। एक मैच ड्रॉ रहा है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 7 बार भिड़ीं, जिसमें 5 जीत भारत के खाते में गईं हैं।

इन खिलाड़ियों का रहेगा सिक्का कायम

भारत के लिए ईशान किशन शानदार लय में हैं। चार मैचों में 176 रन, जिसमें 77 रन की बेहतरीन पारी शामिल है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 9 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है। ऐसे में भारत के इन खिलाड़ियों का सिक्का कायम रहेगा। वहीं दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम बल्ले से 178 रन बनाकर टीम की अगुवाई कर रहे हैं। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 8 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई है।

पिच और मौसम रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर असर डाल सकते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 190 रन है, जिससे हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। मौसम साफ रहेगा , लेकिन शाम को ड्यू फैक्टर खेल में अहम रोल अदा कर सकता है।

टीम में बदलाव संभव

भारतीय उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

देखे संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

अभिषेक शर्मा पर नजर

ओपनर अभिषेक शर्मा का फॉर्म फिलहाल चिंता का विषय है। तीन मैचों में वह खाता भी नहीं खोल सके हैं। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका समर्थन करते हुए भरोसा जताया है कि वह जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।

Latest News

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal...