Home Hindi News Holi Special Trains: होली स्पेशल ट्रेन का ऐलान,...
Hindi News latest news

Holi Special Trains: होली स्पेशल ट्रेन का ऐलान, यूपी, बिहार और गुजरात जाने वालों के लिए खुशखबरी

Holi Special Trains

Holi Special Trains: देश में हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और जैसे ही त्योहार आता है। ट्रेनों में भीड़ लगाना शुरु हो जाती है। अगले महीने होली का त्योहार है और ऐसे में लोग दूसरे शहर से अपने शहर जाते हैं। इसके लिए ट्रेन ट्रिकट के लिए लोगों की होड़ लगी रहती है। त्योहार के समय टिकट की होड़ होने के कारण टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है।

बता दें खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, ओडीशा और पश्चिम बंगाल जानें वाली ट्रेनों के लिए टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को समाधान निकालने के लिए इंडियन रेलवे ने 18 होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है, जिससे देश के किसी भी यात्री को सफर करने में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

जानकारी के लिए बता दें भारतीय रेलवे के जरिए ये ट्रेनें 22 फरवरी से 30 मार्च के बीच अलग-अलग तारीखों में चलाई जाएंगी। भारतीय रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के समय ज्यादा से ज्यादा लोगों को सफर की सुविधा देना है। इसके साथ कंफर्म टिकट प्रदान करना है।

जानें कौन-कौन सी ट्रेने चलेंगी

इसमें पुरी–पटना स्पेशल (08439/08440), उधना–हसनपुर रोड स्पेशल (09031/09032) शामिल हैं। ये ट्रेन उधना से पाटिलपुत्र, डीडीयू, हाजीपुर, समस्तीपुर और हाजीपुर होते हुए हसनपुर जाएगी। इन ट्रेन को 22 फरवरी से 29 मार्च के बीच में हर रविवार को चलाया जाएगा। वहीं इन ट्रेन की वापसी सोमवार को होगी।

इसके साथ चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल (07005/07006) ट्रेन हैं। जो कि रक्सौल तक जाएगी। रक्सौल तक जाने के लिए रांची, बरौनी, बोकारो, धनबाद और दरभंगा होते हुए जाएगी। इस ट्रेन को फरवरी और मार्च महीने की चुनिंदा तारीख को चलाया जाएगा।

वहीं गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल (09451/09452) ट्रेन है। ये ट्रेन गुजरात से बिहार तक का सफर करेगी। इस ट्रेन को 6 से 22 मार्च को हर शुक्रवार को चलया जाएगा। इस ट्रेन की वापसी हर सोमवार को होगी। इसके साथ दानकुनी–आनंद विहार और मालदा–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन शामिल है। इस ट्रेन को पश्चिम बंगाल से दिल्ली जानें वाले यात्रियों के लिए चलाया जाएगा। इस ट्रेन को मार्च के पहले और दूसरे हफ्ते में चलाया जाएगा।

वहीं भारतीय रेलवे सियालदह–गोरखपुर और आसनसोल–गोरखपुर के बीच भी खास ट्रेनों को संचालित करेगी। ऐसे में रेलवे यात्रियों को ये सलाह दी जा रही है कि यात्री पहले से ही टिकट करा लें। होली का त्योहार होने की वजह से सीटें भर सकती है। टिकट की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके साथ रेलवे काउंटर से भी टिकट बुक की जा सकती है।

 

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is skilled at presenting news accurately and disseminating information based on facts. Adarsh ​​holds a Master's degree in Journalism from Kanpur University and enjoys reading books and writing poetry.