Hindi News latest news

पोस्ट ऑफिस में 1 लाख रुपये पर बनाएं 45,000 रुपये का ब्याज, जानें कैसे

Post Office FD Scheme: जो लोग अपनी बचत को सुरक्षित तरीके से निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन अगर आप रिस्क-फ्री और स्थिर आय चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं। ये योजनाएं सरकार द्वारा संचालित होती हैं, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता ... Read more

पोस्ट ऑफिस में 1 लाख रुपये पर बनाएं 45,000 रुपये का ब्याज, जानें कैसे

: जो लोग अपनी बचत को सुरक्षित तरीके से निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन अगर आप रिस्क-फ्री और स्थिर आय चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं। ये योजनाएं सरकार द्वारा संचालित होती हैं, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। यही वजह है कि लोग अक्सर डाकघर की योजनाओं को चुनते हैं।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट योजना (Time Deposit Scheme) एक ऐसी योजना है, जो कम समय में अच्छा ब्याज देती है। उदाहरण के लिए, अगर आप इसमें 1,00,000 रुपये निवेश करते हैं, तो 5 साल की अवधि में आपको 44,995 रुपये का ब्याज मिल सकता है।

बता दें यह योजना बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह काम करती है। आप तय अवधि के लिए एकमुश्त राशि जमा करते हैं और उस पर निश्चित ब्याज पाते हैं। क्योंकि यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित है, आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

अवधि और निवेश

इस योजना में आप 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपये है, जबकि निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इस समय ब्याज दरों की बात करें तो 1 साल के निवेश पर 6.9 फीसदी, 2 साल के निवेश पर 7 फीसदी, 3 साल के निवेश पर 7.1 फीसदी और 5 साल के निवेश पर 7.5 फीसदी का ब्याज प्राप्त होता है।

मिलता है कंपाउंडिंग का फायदा

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर ब्याज तिमाही (Quarterly) आधार पर जुड़ता है। इसका मतलब है कि हर तीन महीने में आपके मूलधन में ब्याज जुड़ जाता है और अगले तिमाही में उस पर भी ब्याज मिलता है। आप चाहें तो अर्जित ब्याज को हर साल अपने बचत खाते में जमा कर सकते हैं, या मैच्योरिटी के समय मूलधन और ब्याज एक साथ निकाल सकते हैं।

5 साल में निवेश का उदाहरण

अगर आप 1,00,000 रुपये 5 साल के लिए इस योजना में निवेश करते हैं, तो 7.5% की तिमाही कंपाउंडिंग ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर कुल राशि 1,44,995 रुपये होगी। यानी आपको शुद्ध रूप से 44,995 रुपये का ब्याज मिलेगा। बड़े बैंक आमतौर पर इतनी ज्यादा ब्याज नहीं देते हैं। इसलिए पोस्ट ऑफिस की ये योजना बेहद लाभकारी मानी जाती है।

निवेशकों को मिलते हैं ये फायदे

बता दें इस स्कीम में सभी उम्र के निवेशकों के लिए ब्याज दर समान है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलता है। योजना में 5 साल के निवेश पर आप Income Tax Act की धारा 80C के तहत कर कटौती का लाभ ले सकते हैं। यह खाता आप अपने नजदीकी डाकघर में जाकर आसानी से खोल सकते हैं। इस योजना के जरिए आप सुरक्षित तरीके से अपने फंड को बढ़ा सकते हैं और लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

Verified Sourcetimesbull.com✓ Trusted
Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 9 28 43 Pm

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is... Read More