Hindi News latest news

ICC T20 World Cup 2026: करारी हार पर कप्तान सूर्या का गुस्सा, डगआट में स्टाफ से भिड़ंत

ICC T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और भारत के लिए अगले दो मैच ‘करो या मरो’ जैसे बन गए हैं। लीग स्टेज में लगातार ... Read more

ICC T20 World Cup 2026: करारी हार पर कप्तान सूर्या का गुस्सा, डगआट में स्टाफ से भिड़ंत

ICC के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और भारत के लिए अगले दो मैच ‘करो या मरो’ जैसे बन गए हैं। लीग स्टेज में लगातार चार जीत के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरियों का खुलासा काली मिट्टी वाली और धीमी पिच पर हो गया। टीम ने 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन बनाए।

बुमराह ने किया कमाल

बता दें कल के मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और साउथ अफ्रीका को 187/7 पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। शुरुआती ओवरों में उन्होंने दो जल्दी विकेट लेकर प्रोटियाज को 20/3 पर ला दिया था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की असफलता के चलते उनकी मेहनत बेकार हो गई।

वहीं साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (45) और ट्रिस्टन स्टब्स (44*) ने उनका बेहतरीन साथ दिया। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को खास सफलता नहीं मिली और वे 4 ओवर में 47 रन दे बैठे।

गंभीर की रणनीति रंग नहीं लाई

हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खफा दिखे। डगआउट में उन्होंने सपोर्ट स्टाफ और हेड कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी चर्चा की। मैच के लिए बनाई गई रणनीति कारगर साबित नहीं हुई, इसलिए सूर्या का गुस्सा स्वाभाविक था। गंभीर ने उनकी बातें ध्यान से सुनी और रणनीति पर विचार किया।

रनचेज में लगातार विकेट

भारत ने रन बनाने की कोशिश में लगातार विकेट खोए। कप्तान एडेन मार्करम ने फॉर्म में चल रहे ईशान किशन (0) को जल्दी आउट कर टीम को झटका दिया। तिलक वर्मा (1) का गलत शॉट और डीआरएस का गलत इस्तेमाल भी टीम पर भारी पड़ा। अभिषेक शर्मा (15) को मार्को जानसेन की धीमी गेंद ने चटका दिया।

वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव (18) संघर्ष करते नजर आए। हार्दिक पंड्या (18) और शिवम दुबे (42) ने 35 रनों की साझेदारी जरूर की, लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की सटीक योजना के आगे टिक नहीं सके। मार्को जानसेन (4/22), केशव महाराज (3/24) और कॉर्बिन बॉश (2/12) ने भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।

अब आगे के मैच हैं निर्णायक

इस हार के बाद भारत के लिए जिम्बाब्वे (26 फरवरी) और वेस्टइंडीज (1 मार्च) के खिलाफ मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी है। यह हार भारत के लिए 2022 T20 World Cup में इंग्लैंड से मिली हार के बाद पहली बड़ी शिकस्त मानी जा रही है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि टीम इस झटके से कैसे उबरती है।

Verified Source timesbull.com ✓ Trusted
Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 9 28 43 Pm

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is... Read More