Skip to content
Home Hindi News AI Use in Personal Finance: क्या निवेश के...
Hindi News latest news

AI Use in Personal Finance: क्या निवेश के लिए मददगार साबित होता है AI टूल्स

Article Highlights

Key Takeaways
  • AI Use in Personal Finance:
  • समझदारी से करें एआई का इस्तेमाल
AI Use in Personal Finance

AI Use in Personal Finance: अब इनवेस्टमेंट की दुनिया में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की एंट्री हो गई है। रोबो-एडवाइजर्स कुछ मिनटों में आपका पूरा इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो तैयार कर देते हैं। वहीं एल्गोरिद्म-आधारित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स मार्केट के सिग्नल को दूसरों से पहले पहचान लेते हैं। एआई की सबसे बड़ी ताकत है स्पीड, एफिशियंसी और डेटा के आधार पर फैसले लेना। कई इनवेस्टर्स के लिए यह एक पर्सनल फाइनेंशियल असिस्टेंट की तरह काम कर रहा है। सवाल यह है कि क्या आप अपने पैसे के फैसले एआई पर छोड़ना चाहेंगे?

एआई इनवेस्टमेंट में अभी शुरुआती स्टेज में

आप अपनी मेहनत की कमाई का निवेश करते हैं। कोई भी गलत फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आप सिर्फ उन्हीं इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स पर भरोसा करते हैं, जिनकी सलाह पर आप पूरा भरोसा करते हैं। बता दें एआई का इस्तेमाल अभी शुरुआती स्टेज में है। इसका भरोसा कितना है, यह कहना अभी मुश्किल है। ज्यादातर इनवेस्टर्स को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

लाखों-करोड़ों डेटा सेकेंडों में प्रोसेस करता है AI

AI सेकेंडों में लाखों-करोड़ों डेटा को प्रोसेस कर सकता है, जो इंसान के लिए मुमकिन नहीं। यह मार्केट ट्रेंड्स, कंपनी की अर्निंग अनाउंसमेंट, इकोनॉमिक इंडिकेटर्स और खबरों के आधार पर इनवेस्टमेंट के फैसले सुझाता है। वहीं रोबो-एडवाइजरी टूल्स बताते हैं कि निवेशक अपने रिस्क लेवल के हिसाब से पोर्टफोलियो कैसे बनाएं। इसका मतलब है कि इन फैसलों में भावनाओं का कोई असर नहीं होता है।

रोबो-एडवाइजर्स हैं किफायती लेकिन सीमित

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोबो-एडवाइजर्स इंसानी फाइनेंशियल एडवाइजर्स की तुलना में काफी सस्ते हैं। मार्केट उतार-चढ़ाव का इन फैसलों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। बता दें इसकी कुछ लिमिट तय की गई हैं। यह इंसान की तरह परिवार या व्यक्तिगत जरूरतों को समझ नहीं सकता। इसलिए सिर्फ बाहरी डेटा के आधार पर निर्णय लेना पर्याप्त नहीं है।

समझदारी से करें एआई का इस्तेमाल

बता दें युवा निवेशक AI टूल्स में रुचि दिखा रहे हैं। बाकी निवेशक अभी इसे अपनाने में हिचक रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय यह तय करना मुश्किल है कि AI कितना फायदेमंद होगा। आने वाले समय में और AI टूल्स बाजार में आएंगे, तब ही इनका असली फायदा पता चलेगा। बहरहाल एआई टूल्स का इस्तेमाल सोच-समझकर और सावधानी से करना ही सबसे सही तरीका है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is skilled at presenting news accurately and disseminating information based on facts. Adarsh ​​holds a Master's degree in Journalism from Kanpur University and enjoys reading books and writing poetry.