Skip to content
Home Hindi News महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, बिना गारंटी मिलेगा...
Hindi News latest news

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, बिना गारंटी मिलेगा 2500 रुपये और 20 हजार का लोन

Article Highlights

Key Takeaways
  • Maiya Samman Yojana:
  • होली से पहले आएगी अगली किस्त
  • क्या है मंईयां सम्मान योजना
  • कैसे उठाएं योजना का लाभ
Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा कई सारी सरकारी स्कीम को संचालित किया जा रहा है। इस समय सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए खास स्कीम को चलाया जा रहा है। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। अब सरकार इस योजना से जुड़ी महिलाओं को और सशक्त बनाने की तैयारी में है। खबर है कि 51 लाख से ज्यादा लाभार्थी महिलाओं को बैंकों के जरिए 20 हजार रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाएगा। इस स्कीम को झारखंड सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें राज्य सतर की बैंक और राज्य सरकार के बीच हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति मिल चुकी है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाएं छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए यह कर्ज ले सकेंगी। खास बात यह है कि लोन की किस्त सीधे उन्हें मिलने वाली 2,500 रुपये की मासिक सहायता राशि के साथ जोड़ी जाएगी।

होली से पहले आएगी अगली किस्त

वहीं सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि योजना की अगली 2,500 रुपये की किस्त होली से पहले महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिल पाई थी, उनके खाते में एक साथ 5,000 रुपये जमा किए जाएंगे। साथ ही अपात्र लाभार्थियों की पहचान कर सूची से हटाने की प्रक्रिया भी जारी है।

क्या है मंईयां सम्मान योजना

सरकार की यह योजना साल 2024 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और परिवार तथा समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने तय राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

कैसे उठाएं योजना का लाभ

सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए आधार को बैंक खाते से लिंक कराना अनिवार्य है। इसके लिए बैंक या ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कैंप में फॉर्म भरकर आधार सीडिंग कराई जा सकती है। साथ ही ई-केवाईसी कराना भी जरूरी है। यदि ई-केवाईसी पूरी नहीं है तो खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।

कौन महिलाएं हैं पात्र

इस योजना का लाभ सिर्फ झारखंड की निवासी महिलाओं को मिलेगा। उनकी उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही परिवार के पास राशन कार्ड होना जरूरी है।

जरूरी दस्तावेज

योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार के द्वारा कुछ खास दस्तावेजों को तय किया है। योजना में आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है।

कैसे चेक करें नाम

वहीं लाभार्थी सूची में नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। मोबाइल पर आए ओटीपी को सत्यापित करने के बाद स्टेटस देखा जा सकता है। वेबसाइट पर नाम के जरिए भी खोज की सुविधा उपलब्ध है, जहां आधार के अनुसार नाम और अन्य जानकारी भरकर लाभार्थी स्थिति जांची जा सकती है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is skilled at presenting news accurately and disseminating information based on facts. Adarsh ​​holds a Master's degree in Journalism from Kanpur University and enjoys reading books and writing poetry.