नई दिल्ली, Abdu Rozik In Bigg Boss 16: तजाकिस्तानी के सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाने वाले सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) सभी का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। अब वह सिर्फ तजाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारतीयों के पसंदीदा भी बन गए हैं। 3 फुट अब्दू की क्यूटनेस पूरे भारतीयों के दिलों पर राज करते हुए नजर आ रहे हैं। वह सबका चहेता बन गया है।
अब्दु रोजिक इन दिनों ‘बिग बॉस 16’ में नजर आ रहे हैं। अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, वो अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के साथ अक्सर वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। अब्दु रोजिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में जैसा कि आप देख सकते हैं वह वॉशिंग मशीन के अंदर सोते हुए नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/Ckc4BIdD3bJ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
कपड़े धोने की मशीन में सोते हुए नजर आये अब्दु रोजिक
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अब्दु रोजिक वॉशिंग मशीन के अंदर सो रहे हैं। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “सभी को नमस्कार, क्या आपने मेरा घर देखा है। यह बहुत अच्छा है। मैं सो रहा हूँ।” वीडियो में अब्दु वाशिंग मशीन को अपना घर बताते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – मैं सचमुच कहीं भी सो सकता हूं, आपका क्या ख्याल है? (घर पर कोशिश न करें) इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया है।
अब्दु रोजिक ‘बिग बॉस 16’ के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। अब्दू शुरू में अपनी क्यूटनेस के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब वह अपनी बातें भी लोगों के सामने रखते हुए नजर आ रहे हैं।