Weather Forecast: गरजेंगे बादल और गिरेंगे बड़े -बड़े ओले, अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में बारिश और तूफ़ान की चेतवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज फिर से एक बार बदलता हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ी राज्यों में आज यानी 29 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी इलाकों में आज यानी गुरुवार को बारिश देखने को मिल सकती है।

01 से 03 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश,जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। बिहार की बात करें तो अगले तीन दिनों तक पछुआ की वजह से मौसम शुष्क बना रहेगा। पछुआ के कारण सुबह-शाम के समय में ठंड महसूस होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। आईएमडी ने 29 फरवरी और 1 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लेह में बर्फबारी और बारिश की भविष्वाणी की गई है।

आईएमडी ने कहा की 29 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 1 मार्च से 3 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के 48 जिलों में आंधी, तूफ़ान और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। इन जिलों में तेज हवाओं और बारिश बड़े -बड़े ओले गिर सकते हैं।

इन राज्यों में होगी बारिश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1 मार्च को अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा/बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा 2 मार्च, 2024 को भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। 1 और 2 मार्च 2024 को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश में 1 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी ने 2 मार्च को राज्य में बारिश/बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। आइएमडी की मानें तो 01 और 02 मार्च को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब और हरियाणा में  आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब में 2 मार्च को भारी बारिश हो सकती है, जबकि हरियाणा में 1 और 2 मार्च के दौरान बारिश की आंशका जताई गई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App