Weather Update: घना कोहरा, बर्फीली हवाएं और बर्फबारी की भविष्वाणी, आज 8 राज्यों में बारिश की चेतवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर (Weather Update) में बारिश का दौर खत्म हो जाने के बाद अब अच्छी धूप खिली हुई देखने को मिल रही है। हालांकि, तेज धूप के बावजूद बर्फीवी हवाओं ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा हुआ है। सुबह और शाम के समय घने कोहरे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा रखी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के बाद कोहरे का कहर कम होता हुआ दिख रहा है। दिल्ली में आज यानी 7 फरवरी को मौसम काफी ही अच्छा बना हुआ है। बिहार, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में अभी इस हफ्ते तक अधिक ठंड देखने को मिलने वाली है।

फिलहाल इन राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर अब खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से अगले दो दिनों तक ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

IMD के मुताबिक,अगले पांच दिनों में पूरे भारत में मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। हालांकि, मौसम एजेंसी ने यह भी जानकारी दी है कि बारिश से राहत के बाद हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शीतलहर लौट आई है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में 7 फरवरी, 2024 को शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

इन राज्यों में आज बारिश की संभावना
आईएमडी ने 7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में बारिश की भी भविष्वाणी की गई है।

7 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में तूफान की भी भविष्यवाणी की है। 9-11 फरवरी के दौरान उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में राइमफॉल गतिविधि होने की संभावना है। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में 8 फरवरी, 2024 को अधिक ठंड पडने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम का हाल 

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अगले दो दिनों तक दिन के दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। आज न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App