नई दिल्ली। देश के पहाड़ी इलाकों में नवंबर महीने के पहके ही हफ्ते से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज धुंध छायी हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी हल्के कोहरा पड़ने शुरू हो गए हैं।
ऐसा लगता है कि इस बार छठ पूजा से पहले ही ज्यादातर राज्यों में भारी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। शादियों के सीजन में इस बार लोगों को गर्म कपड़े पहहने होंगे। अब तो सुबह के समय में ठंडे पानी से नहाने में भी सर्दी महसूस हो रही है।
वहीं, दक्षिणी राज्यों में अभी भी बारिश का दौरा जारी है। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 422 पहुंच गया है। दिल्ली में रहने वाले लोग जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हैं। खासतौर से बच्चों, बुजुर्गों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में अब तापमान में धीरे – धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। कोहरा का दौर अब शुरू हो गया है। दिल्ली में अगले 4 दिन कोहरे की संभावना जताई गई है।
प्रदूषण को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस आज दर्ज किया जा सकता है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ की बात करें तो यहां भी कोहरा देखने को मिल सकता है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
अब नॉएडा की बात करें तो यहां मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। नॉएडा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नोएडा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर अब कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर भी कार्रवाई अब की जाएगी।
यहां होगा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी हल्की बारिश की संभावना है। 3 नवंबर तक पश्चिमी हिमालय में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।