Weather Update: 4 दिन टूटेगी आसमानी आफत, दिल्ली सहित इन इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली सहित देश के तमाम इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तेज धूप तो कहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। भारत के कई हिस्सों में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बुधवार बादलों की आवाजाही जारी रही।

इतना ही नहीं यहां लोगों का चिलचिलाती धूप से भी बड़ी राहत मिली। पूर्वोत्त राज्यों के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी यूपी और हरियाणा में मौसम खराब होता दिख रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान 38 डिग्री पर दर्ज किया गया। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत देखने को मिल सकती है। आसमान साफ है और तेज धूप निकली रही रही। आईएमडी की मानें तो 9 मई तक दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी कर दी है।

10 मई से दिल्ली का मौसम बदलने की उम्मीद है। 10 से 12 मई के बीच दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। पूरे सप्ताह राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की चेतावनी जारी कर दी है।

न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है। शहर में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इस पूरे हफ्ते गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

यहां होगी बादलों की गरज के साथ बारिश

आईएमडी के अनुसार, 14 मई तक उत्तर-पूर्वी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुर में मामूली से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। बिजली और तेज़ हवाएं चलनी की भी उम्मीद जताई गई है।

10 और 11 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश हो सकती है। 9 से 10 मई तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बादल गरजने की संभावना है। 11 मई तक बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

आज यानी 8 से 11 मई तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में 12 मई तक भारी बारिश हो सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App