Weather Update: गिरेगी बिजली-गरजेंगे बादल, अगले चार दिनों के दौरान बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में ठंड से थोड़ी राहत मिलती हुई अभी दिख रही है। राजधानी दिल्ली और यूपी में पिछले तीन दिनों से अच्छी धूप देखने को मिल रही है, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ पूर्वी राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली में  ठंड से लोगों को फिलहाल जरूर राहत मिली है, लेकिन तेज हवाओं का दौर अभी इतनी जल्दी थमने वाला नहीं है।

आईएमडी के मुताबिक, 9 से 12 फरवरी तक उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है। जबकि 8 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि 13 फरवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 फरवरी को हवाओं की रफ्तार 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रहने वाली है और धिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 10 और 11 फरवरी को आसमान साफ रहने वाला है। जबकि, 12 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए हुए देखने को मिल सकते हैं और 13 फरवरी को गरज – चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा
10 फरवरी तक उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में सुबह और शाम के समय में घना कोहरा छाया हुआ रहेगा।

अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में अधिक ठंड की संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App