Weather Update: गरजेंगे काले बादल और चलेगी तेज हवाएं, अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। राजधानी दिल्ली में पिछले चार दिनों से मौसम का अलग ही तेवर देखने को मिल रहा है। सुबह हल्के कोहरे के बाद दोपहर के समय में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है।

उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में तापमान कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

इसके अलावा मध्य भारत के राज्यों में 10 से 13 फरवरी के दौरान हलकी बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वी भारत के राज्यों में 13 से 15 फरवरी के बीच
बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। बिहार की बात करें तो पूर्वा हवा का बहाव रहेगा, इस वजह से 3 दिनों तक बारिश के हालात देखने को मिल सकते हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो 11 फरवरी से बिहार में हवा का रुख बदल सकता है। पछुआ की जगह पुरवा हवा के प्रभाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आगामी 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 12-14 फरवरी के बीच बिहार के कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है।

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में 13 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 40 से अधिक जिलों में गरज के साथ बूंदाबांदी और हल्की बरसात की भी संभावना जताई गई है। रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप निकलेगी, लेकिन ठंड हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। 15 फरवरी से फिर आसमान साफ होने की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, 10 से 14 फरवरी तक पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 10 और 11 तारीख को, 11 और 12 तारीख को ओडिशा में; 12वीं से 15वीं तक उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की बारिश की संभावना है।

10 फरवरी से 12 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इसके अलावा, 9 फरवरी को तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। 12 और 13 तारीख को तमिलनाडु में; तेलंगाना में 10 और 11 तारीख को; और केरल में 14 और 15 फरवरी बारिश की चेतवानी जारी की गई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App