Monsoon Update: गरज-चमक के साथ गहराएंगे बादल, अगले 4 दिनों तक लगातार 9 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में सर्दी (Monsoon Update) का दौर अब खत्म हो गया है, लोग अब दोपहर के समय बिना जैकेट और शॉल लिए घूमते हुए नजर आ रहा हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकतर राज्यों में बारिश होने की सम्भवना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी के कारण पारा लुढ़कने वाला है।

जम्मू कश्मीर-उत्तराखंड समेत कई पहाड़ों इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले कई दिनों काफी खिली हुई धूप देखने को मिल रही है, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अब बहुत जल्द ही तापमान लुढ़कने वाला है।

राजधानी दिल्ली में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा पंजाब हरियाणा और यूपी में भी ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। तापमान में कमी आने की वजह से एक बार फिर से ठंडक महसूस होने वाली है।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 19 से 21 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बिच दर्ज किया जा सकता है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 20 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में गरज और बिजली के साथ हलकी बारिश की चेतवानी जारी कर दी गई है। 17 से 22 फरवरी की रात तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश/बर्फबारी है। 19-22 फरवरी 2024 के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।

जम्मू और कश्मीर में बारिश की चेतवानी

18 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश/बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जबकि, 19 तारीख को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 19 और 20 तारीख को अधिकांश स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 18-21 फरवरी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

पंजाब में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो 19 और 20 तारीख को कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 19 और 20 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश की चेतवानी

19 और 20 फरवरी को कई स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 19 और 20 फरवरी को हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App