Weather Update: ओलावृष्टि, तूफान और आंधी के बीच अगले 3 दिनों के दौरान 8 राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर राज्यों में अब कड़ाके की सर्दी कम होती हुई नजर आ रही है। अधिकांश राज्यों में इस समय अच्छी धूप देखने को मिल रही है।

लेकिन, मौसम विभाग की मानें तो अगले दिनों कई राज्यों में हल्की बारिश, आंधी और बादल गरजने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 12 फरवरी से कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश से लेकर कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों दोपहर के समय में अच्छी धूप खिली हुई देखने को मिलेगी, लेकिन सुबह के समय धुंध छाई हुई रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, कल 13 और 14 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। जबकि, अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में 13 फरवरी तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जबकि, पंजाब और हरियाणा में ठंड की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक, 13 फरवरी तक मध्य भारत में बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है।

एमडी ने 12-13 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई है। 12 फरवरी को विदर्भ और छत्तीसगढ़, 13 और 14 फरवरी को बिहार और 14 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

इसके अलावा 12 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की भी संभावना है। ओडिशा में 12, 15 और 16 फरवरी को और उत्तर प्रदेश में 12 से 14 फरवरी तक बारिश होने की उम्मीद है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App