नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बारिश ने अपना कहर ढाया हुआ है। महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड समेत इस समय भारी बारिश देखने को मिल रही है। कुछ राज्यों में तेज बारिश (Heavy Rains) की चेतावनी जारी की है। भारी वर्षा की वजह से त्राहि – त्राहि मची हुई है। आईएमडी ने अगले 24 घंटों के लिए हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। जबकि मंगलवार और बुधवार के लिए उत्तराखंड के अधिकांश जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में तबाही मची हुई है,जिससे भूस्खलन हुआ है, सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटों में 20 लोगों की जाने भी चली गई है।
दिल्ली में बारिश से हाल बेहाल
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जलजमाव देखा गया, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज दिल्ली में अलग – अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है। यमुना बाजार इलाके में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Delhi | People wade through water in the Yamuna Bazar area near Old Yamuna Bridge. The area is flooded due to a rise in the water level of River Yamuna. pic.twitter.com/qzacy8Kfxc
— ANI (@ANI) July 11, 2023
#WATCH दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। यमुना बाजार इलाके में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/MFmPB83AMq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023
सोलन, शिमला, कुल्लू में जारी हुआ रेड अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, हिमाचल के सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की वजह से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड में होगी भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के हरिद्वार शहर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।
#WATCH उत्तराखंड: हरिद्वार शहर में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। pic.twitter.com/kL3AcMM5n3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023