नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है।
इस समय देश के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। गलन वाली सर्दी लोगों को अभी और परेशान करने वाली है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
पीछे दो दिनों से कुछ जगहों पर धूप खिली हुई देखने को मिली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण गलन का असर जारी है। राजधानी दिल्ली में बीती रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
#WATCH उत्तर प्रदेश: कानपुर में शीतलहर और कोहरा जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। pic.twitter.com/4QK4bsFvgZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी उत्तर भारत के राज्यों को अगले दो दिनों तक सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा का सिलसिला देखने को मिलेगा। यूपी की बात करें तो शनिवार और रविवार को हल्की धूप देखने को मिल सकती है। पछुवा हवाएं चलने से लोगों को ठंड महसूस होगी। 15 जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कल यानी रविवार, 14 जनवरी तक भीषण शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने रविवार तक उत्तर भारत में शीत लहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
#WATCH | Delhi: Coldwave and dense fog engulfs the National Capital
(Visuals shot at 7.10 am) pic.twitter.com/rO4S4A0bc3
— ANI (@ANI) January 13, 2024
राजधानी दिल्ली की बात करें तो 13 जनवरी को भीषण शीत लहर देखने की संभावना है। दिल्ली में आईएमडी ने शनिवार, 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।
दिल्ली में क्या है मौसम का हाल
दिल्ली में शनिवार, 13 जनवरी को सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने और घना कोहरा की भी संभावना जताई गई है। गुड़गांव और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, गौतम बौद्ध नगर और गाजियाबाद को छोड़कर बाकी दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह 7 डिग्री सेल्सियस तापमान देखा गया।
कोहरे की वजह से ट्रेनें हुईं लेट
भयंकर सर्दी और घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनों को दिल्ली पहुंचने में देरी हुई, जिसमें मुंबई सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस भी शामिल है। अन्य ट्रेनों में दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, स्वराज एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस और नई दिल्ली इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी देरी से चल रही हैं।
#WATCH | Delhi: Passengers face difficulty at Hazrat Nizamuddin Railway Station as several trains run late due to coldwave. pic.twitter.com/c3tGUfyTBc
— ANI (@ANI) January 13, 2024
इन राज्यों में घने कोहरे की संभावना
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 13 से 16 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ इलाके में घना कोहरे छाए रहने की संभावना है। 13 से 16 जनवरी के बीच मॉर्निंग के समय में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: बांदीपुरा के तुलैल क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई। pic.twitter.com/IgasSQItso
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2024