नई दिल्ली। मानसून को दस्तक दिए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश अभी से ही लोगों के लिए आफत बन गई है। मुंबई में तेज वर्षा की वजह से लोगों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी मंगलवार को कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ तेजी आंधी और वर्षा की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसी हालत बनी हुई है। ओडिशा और असम में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में सोमवार को भूस्खलन के कारण प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हुआ। चंडीगढ़ मनाली हाईवे पूरी तरह से बारिश की वजह से बेहाल नजर आया। मौसम विभाग ने देश के 25 राज्यों में 48 घंटों तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों से सावधानी की भी बात कही है।
महाराष्ट्र: पुणे शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने 27 जून को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
#WATCH | Rain lashes parts of Mumbai
(Visuals from Western Express Highway) pic.twitter.com/oQlCgtPg1h
— ANI (@ANI) June 26, 2023
दिल्ली में आज भारी बारिश की चेतावनी
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार 27 जून को बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of national capital
(Early morning visuals from ITO) pic.twitter.com/AfuqDrGuLu
— ANI (@ANI) June 26, 2023
#WATCH | Delhi: Parts of Delhi receive rainfall
(Visuals from Dhaula Kuan ) pic.twitter.com/UmOL5MBcCm
— ANI (@ANI) June 27, 2023
उत्तर प्रदेश में होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग की मानें तो 27 और 28 जून को राज्य में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 29 जून को झमाझम बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, केरल बादलों की गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश की उम्मीद जताई गई है।
भारी बारिश की वजह से बढ़े टमाटर के दाम
बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। ऐसा लगता है कि अब बिना टमाटर के ही सब्जी बनानी होगी।
#WATCH | Price of Tomato crosses Rs 100 per kg in Bengaluru (26/06) pic.twitter.com/vSG2qO4Ec2
— ANI (@ANI) June 26, 2023