नई दिल्ली। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह से हर दिन ट्रेनें और फ्लाइट्स भी रद्द होती हुई दिख रही हैं। मौसम विभाग ने पंजाब हरियाणा में सर्दी को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
पहाड़ों से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। लोग अपने घरों में हीटर चला कर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ देखने को मिल सकता है। वहीं, देश के पूर्वी राज्यों में बारिश होने के भी आसार जताये गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जनवरी तक दिन के समय में धूप निकलने से लोगों को ठंड से हल्की राहत महसूस हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 08:30 बजे तक पंजाब के अधिकांश स्थानों में और हरियाणा – चंडीगढ़ कुछ स्थानों में न्यूनतम तापमान 3 – 6 °C दर्ज किया गया और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों में 7-10°C के बीच दर्ज हुआ। pic.twitter.com/ASDhnIVzZF
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 18, 2024
इन राज्यों में कोहरा करेगा परेशान
स्काईमेट के मुताबिक हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह और शाम के समय में घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है।
जबकि, उड़ीसा ,पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम और पूर्वांतर भारत के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तरी राजस्थान, झारखंड, सिक्किम, मेघालय और नगालैंड में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
पंजाब के कुछ स्थानों में 18 और 19 जनवरी, 2024 के दौरान गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है। pic.twitter.com/zhU8HyOvcz
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 18, 2024
दिल्ली में मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में इस समय कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में 18 और 19 जनवरी, 2024 के दौरान गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है। pic.twitter.com/erRXeJ0u9q
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 18, 2024
22 जनवरी तक यहां पड़ेगी अधिक ठंड
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 22 जनवरी तक काफी अधिक सर्दी पड़ने वाली है।
पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में 18 और 19 जनवरी, 2024 से ठन्डे दिन से लेकर गंभीर ठन्डे दिन रहने की संभावना है। pic.twitter.com/0atOut6dyL
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 18, 2024
इसके अलावा, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित उत्तरी और देश के अन्य हिस्सों के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी का अनुमान है।