नई दिल्लीः उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी ने मुश्किलें पैदा कर दी है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शीतहलर के सितम ने भागती दौड़ती जिंदगी पर जाम लगा दिया है, जिससे हर जगह-जगह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में बीते दो दिन से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए है, जिससे आसमान से जमीं तक घना कोहरा छाया है।
कोहरा छाने से राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से हिमस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही है, जिससे कई मार्ग बाधित हुए है। कुछ हिस्सों में बारिश होने से तापमान और नीचे लुढ़क गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के तमाम इलाकों सर्दी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
- यहां जानिए मौसम का ताजा हाल
आईएमडी के मुताबिक, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आने वाले दिनों में और भी कड़ाके की सर्दी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पहाड़ों पर कई जगहों पर बर्फाबारी व गरज के साथ-साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है।
वहीं, अफगानिस्तान के पास बने एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर तेज बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके साथ ही उत्तराखंड में आज से मौसम मौसम एकबार फिर मिजाज बलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उच्च हिमालयी इलाकों में आगाम कुछ दिनों तक बर्फबारी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं, निचले इलाकों कई जगहों पर बादल छाये रहने की उम्मीद है। केदारनाथ धाम का तापमान माइनस दो डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में भी ठंड हालात बेहत खराब हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है।