नई दिल्लीः दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में अभी भी सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों का घरों से निकलनना दुभर हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट और पहाड़ों पर बर्फबारी मैदानी हिस्सों में भी सर्दी बढ़ दी है। देर रात हिमालयन इलाकों भारी बर्फबारी होने से हिमस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिली, जिससे कई मार्ग बाधित हुए।
इससे यातायात बाधित हुआ, जिससे लोगोंको परेशानियां झेलनी पड़ी। पश्चिमी यूपी, हरियाणा और दिल्ली में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। कोहरे की वजह से वाहनों के इंडीकेटर जलाकर यात्रा की।
इतना ही नहीं देश के कछु इलाकों में देर रात बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन हिस्सों में होगी गरज के साथ तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यूपी और बिहार के कई इलाकों में सुबह के समय अभी भी हल्की कोहरा छाया रहा। पश्चिमी राज्य गुजरात और राजस्थान में शुष्क हवाओं का दौर जारी है, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है।
वहीं, इसके अलावा दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में भले ही कोहरा छाया रहा, लेकिन सर्दी का सितम कुछ कम होने की उम्मीद है। दिल्ली में आसमान साफ होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
आज के मौसम की बात करें तो 5 जनवरी को आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इसे भी पढ़ेंः अम्मा के पर्स में रखा गुलाबी वाला 20 कानोट तो 4 लाख रुपये में आज ही बेच डाले, जानिए जरूरी बातें
सिर्फ 10000 रुपये में अपनी बनाए जबरदस्त फीचर्स और तूफानी इंजन वाली pulsar 160, देखें धमाल ऑफर
- यूपी में बढ़ रहा तापमान का स्तर
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बढ़ते तापमान के स्तर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इससे अगले कुछ दिन सुबह एवं शाम के समय कोहरे की संभावना बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक, लखनऊ में अगले एक हफ्ते तब कोहरा छाया रह सकता है। 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है। इस सप्ताह के आखिरी तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना बनी बहुई है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर और उससे सटे लद्दाख के हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 फरवरी की रात तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। गुजरात के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।
- इन राज्यों में होगी गरज के साथ बारिश
आईएमडी के अनुसार पश्चिमी हिमालय, सिक्किम, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में मामूली बारिश देखने को मिल सकती है। देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।