नई दिल्लीः देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से करवट बदल रहा है, जिससे कई तापमान में गिरावट तो कहीं बारिश ने मुसीबत खड़ कर दी है। उत्तर भारत से भले ही बारिश अब जुदा हो गई हो, लेकिन दक्षिणी राज्यों के कई इलाकों में वर्षा ने अभी जीना मुहाल कर रखा है।
देर रात दक्षिण हिस्सों में बारिश होने से तापमान काफी नीचे खिसक गया, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान गिरने से लोगों को सर्दी सताने लगी है। इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से हर कोई परेशान है, जिससे तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।
पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में सुबह से ही धूप खिली हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश की कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
इसके अलावा बीते दिन शनिवार को तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। वहीं, देश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे कई जगह बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में कई जगह बादल छाए रहने की उम्मीद है।
दक्षिण भारत के कई इलाकों में बिजली की चमक के साथ बारिश हो रही है, जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज गई। यहां बारिश से जगह-जगह पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इन हिस्सों में होगी भारी बारिश
आईएमडी ने देश के तमाम दक्षिण भारत के इलाकों में बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा 30 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर झमाझम वर्षा होने की उम्मीद जताई है। साथ ही अगले दो दिन कर्नाट में दो जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही यहां तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है। यहां मौसम सूखा रहने की उम्मीद है।