Weather Forecast: आंधी-तूफान से गिरेंगे खंभे और पेड़, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

weather forecast: भारत के अधिकतर इलाकों में मौसम का मिजाज काफी तेजी से रंग बदलता जा रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो मैदानी हिस्सों में सर्द हवाओं ने तापमान काफी नीचे गिरा दिया है। वैसे उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम की सर्दी देखने को मिल रही है। दिनभर धूप खिली रहने से तापमान में काफी इजाफा भी दर्ज किया जा रहा है।

कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के भी आसार बन रहे हैं। इतना ही नहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम काफी करवट बदल रहा है। दक्षिण भारत के तमाम इलाकों की बात करें तो बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में बीते दिन धूप खिली रही। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के अनुसार, 25 फरवरी तक 15 क्षेत्र में बारिश की सिलसिला जारी रहने वाला है। इसके साथ ही 5 राज्यों के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। फिलहाल बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है की नई दिल्ली में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा यहां आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही यहां हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। 22 फरवरी को बारिश की गतिविधि से इनकार कर दिया गया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद जताई गई है। पर्वतों पर बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

इन हिस्सों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान के 22 से अधिक जिलों में भारी बारिश सहित ओले गिरने की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आंधी और तूफान का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बिजली गिरने की स्थिति निर्मित होने की संभावना है।

शहर के आउटर क्षेत्र में बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार के कई हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना जारी कर दी गई है। 25 फरवरी तक यह सिलसिला जारी रहेगा जबकि झारखंड में भी कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है।

इसके साथ ही कुछ जगह पर हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों की बारत करें तो हल्की फुल्की बारिश का दौर देखने मिल सकता है। हरियाणा और पंजाब में मध्यम बारिश के साथ तूफान की चेतावनी दी गी है।

तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड दर्ज किया जा सकता है। गोवा सहित महाराष्ट्र केरल कर्नाटक तमिलनाडु के कई हिस्सों में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। उमस भरी गर्मी का एहसास होगा जबकि तेलंगाना, आंध्र सहित उड़ीसा के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App