Weather Forecast: तेज आंधी-तूफान से गिरेंगे खंभे, अगले 2 दिन इन राज्यों में झमाझम बारिश और बर्फबारी की चेतवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। मार्च का महीना शुरू हो गया है और उत्तर पश्चिम भारत में आज यानी 01 मार्च से एक बार फिर मौसम ने करवट लेना शरू कर दिया है। 3 मार्च तक तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। फिलहाल, राजधानी दिल्ली में सुबह से ही खिली हुई धूप देखने को मिल रही है। मार्च का पहला हफ्ता कूल रह सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर आज के लिए येलो अलर्ट तो शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के साथ ही आंधी और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को जरा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतवानी

आईएमडी की मानें तो उत्तराखंड में 1 और 2 मार्च को भारी बारिश, बर्फबारी और पतझड़ का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अधिकांश स्थानों और राज्य के कई शेष पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तुफान और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि उत्तराखंड में 3000 मीटर और उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी होगी।

अरुणाचल प्रदेश में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में, अगले छह दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 4 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, बर्फबारी होने की संभावना है।

पंजाब में मौसम का हाल

पंजाब में मौसम विभाग ने कल यानी 2 मार्च को पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की गई है।

उत्तर में छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 1 और 2 मार्च को राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पूर्व भारत में, 3-6 मार्च के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग – अलग इलाकों में बारिश की भविष्वाणी की गई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App