WEATHER FORECAST: कड़केगी बिजली और बादलों की गरज बनेगी आफत, इन राज्यों में तबाही मचाएगी भारी बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

WEATHER FORECAST: उत्तर भारत के तमाम इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता दिख रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात मौसम का तापमान गिरने से लोगों को सर्दी का झेलना पड़ा।

दक्षिण भारत के कई इलाकों में देर रात बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया, जिससे मौसम भी सुहावना देखने को मिला। पूर्वोत्तर राज्यों के तमाम हिस्सों में जगह-जगह धूप खिली होने से लोगों को सर्दी से पूरी तरह राहत मिल गई है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी से लोगों का जीना हराम हो गया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार,17 से 20 मार्च के बीच मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी है।

उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के निचले हिस्सों में चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक फैलने की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तरी कर्नाटक और आसपास के कई इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना रहने की उम्मीद बनी है।

एक और चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर है। इन्हीं कारणों के चलते देश के मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते दिन तापमान काफी बढ़ गया। पूरे सप्ताह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के संकेत दिए गए हैं।

इन हिस्सों में होगी झमाझम वर्षा

आईएमडी के मुताबिक, 17 मार्च यानी आज बिजली की चमक के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ इलाकों तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में 17 से 20 मार्च के बीच ओले गिरने और तेज बारिश के आसार जताए गए हैं।

इसके साथ ही झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। 18 और 19 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में भी ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App