नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर पर्वतीय इलाकों तक शीतलहर ने जीना हराम कर दिया है, जिससे जिंदगी की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के तमाम हिस्सों में लगातार बर्फबारी ने तबाही मचाकर रख दी है, जिससे कई जगह मार्ग भी बंद हैं।
पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से तापमान माइनस मे चल रहा है, जिसके चलते कई झीले और नाले भी बर्फ में तब्दील हो गए हैं। दिल्ली में बीते काफी दिनों से सूर्य के दर्शन करने को भी लोग तरस रहे हैं। दक्षिणी भारत के कई इलाकों में बूंदाबादी भी देखने को मिली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन हिस्सों में होगी कड़ाके की सर्दी
आईएमडी के मुताबिक, तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है, जिससे कड़ाके की सर्दी ने सांसें थाम दी हैं। कई राज्यों मेंराज्यों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। पूर्वोत्तर भारत में भी कोहरे का सितम दिनभर जारी रहा, जिसके आगे भी ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है। अगले 5 दिनों तक भयंकर कोहरा और ठिठुरन वाली ठंड पड़ने की उम्मीद जताई गई है।
उत्तर भारत के इन राज्यों में अगले 5 दिन कोल्ड वेव की स्थिति मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों के लिए अलर्ट जारी करने का अनुमान जताया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में अगले 5 दिन कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।
वहीं, 2 जनवरी को सुबह के समय काफी ज्यादा ठिठुरन दर्ज की गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।