Weather Forecast: गरजेंगे खूब बादल और चलेगी तेज रफ्तार से आंधी, अगले 5 दिन इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather Update Today) का मिजाज पूरी तरह से बदलता हुआ दिख रहा है। लगातार बदल रहे मौसम की वजह से लोग बीमार भी बहुत ही ज्यादा पड़ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बर्फबारी और बारिश पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल सकती है।

यूपी की बात करें तो यहां मौसम पल-पल बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिन के समय तेज धूप निकल रही है, लेकिन इसके साथ ही ठंडी हवा भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आज शनिवार और कल रविवार तक के लिए यूपी में तेज हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। हवा की रफ्तार 25 से लेकर 30 किमी प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है।

इन राज्यों में बारिश को लेकर जारी अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 11 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और इसके साथ ही मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की चेतवानी जारी की जा सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा के साथ ही बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा 12 से 14 के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम कार्यालय के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम देखने को मिल सकता है।

बर्फबारी को लेकर अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी और बारिश के बाद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 360 से अधिक सड़कें बंद हैं। शिमल मौसम कार्यालय ने 10 मार्च से बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

मौसम कार्यालय के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 11 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। फिलहाल, दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 मार्च को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 13 और 14 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App