Weather Forecast: भयंकर गर्मी के बीच गरजेंगे काले बादल और कड़केगी बिजली, इन राज्यों में बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश के कई राज्यों (Weather Today Forecast) में गर्म हवाएं चल रही है। भयंकर गर्मी और तेज धूप (Monsoon Update) की वजह से लोगों का जीना अभी से बेहाल हो गया है। दिन के समय में काफी तेज गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं अब दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है। देश के कई राज्यों में अब अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंच गया है। आगमी दिनों में तापमान में और भी अधिक वृद्धि देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल महीने में भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। आगामी मई और जून महीना इस महीने से और भी ज्यादा अधिक गर्म रहने वाला है। दिल्ली में अगले पांच दिनों तक गर्मी का असर कम रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले पांच दिनों तक मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है। दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं जताई गई है।

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार और शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में बारिश और तूफान की गतिविधि देखने को मिल सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के अलग-अलग इलाकों में भी बारिश की चेतवानी जारी की गई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App