Weather Forecast: IMD की ताजा भविष्वाणी, देश के इन हिस्सों में अगले दो दिन भारी बारिश और तूफान की चेतवानी!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। अप्रैल महीने का आज यानी 7 तारीख (Aaj Ka Mausam) से दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है। अप्रैल महीने (Monsoon Update) से ही देश के कई राज्यों में भयंकर की गर्मी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने आज, 8 अप्रैल को कई राज्यों के लिए हीटवेव को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही कुछ राज्यों (Weather Forecast) में बारिश की बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं। देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। गर्मी के तेवर को देखते हुए अभी से ही लोगों का घर से निकलने का मन नहीं कर रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में काफी लू चलेगी। इसके साथ ही IMD ने अगले कुछ दिनों में 9 राज्यों में बारिश को लेकर भी भविष्वाणी कर दी है।

इन राज्यों में मौसम रहेगा गर्म

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और गुजरात में 10 अप्रैल तक मौसम काफी गर्म रहने वाला है। भयंकर गर्मी और तेज धूप से यहां के लोगों का बहुत ही बुरा हाल होने वाला है।

IMD ने आज भारत के दक्षिणी हिस्सों में लू चलने आशंका जताई है। आज उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

आईएमडी के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 09 अप्रैल, 2024 तक पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में गरज – चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तूफान का अनुमान जताया गया है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी हो रही है। आज से 10 अप्रैल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तूफान, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अरुणाचल प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App