नई दिल्ली, Weather Forecast Today: राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में लगातार सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर व कड़ाके की सर्दी के चलते लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकल रहे हैं। सुबह और शाम के समय में काफी घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है।
इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल है। सर्दी में लोग ठिठुर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग सर्दी से बेहाल नजर आ रहे हैं। पिछले 3 दिनों से शीतलहर से गलनभरी सर्दी ने लोगों का जीना बेहाल करके रखा हुआ है।
सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कड़ाके की ठंड की वजह से ठिठुरते हुए देखा जा रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। आज यानी शनिवार को सुबह 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवा और गलन ने लोगों को बेचैन कर दिया है। गमीनत है कि सर्दी को देखते हुए स्कूल बंद नहीं कर दिया गया है, वरना बच्चों को सर्दी झेलनी पड़ सकती है।
कोहरे और ठंड का असर विमान और ट्रेनों पर तेजी से देखने को मिल रहा है। शताब्दी और तेजस जैसी ट्रेंने भी देरी से चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, एटा,आगरा, फिरोजाबाद,मैनपुरी, इटावा औरैया, बरेली,पीलीभीत,महोबा, झांसी, गाजियाबाद, नोएडा,लखनऊ में लोगों को गलन भरी सर्दी महसूस हो रही है।
मौसम विभाग ने “कोल्ड-डे” अलर्ट जारी किया है। ऐसा कहा गया है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम:-
मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी 2024 के पहले हफ्ते में राजस्थान में शीत लहर देखने को मिल सकती है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग की तरफ से 5 से 11 जनवरी के बीच रेड अलर्ट जारी किया है।
जिसमें गंगानगर, हनुमानगढ़ जैसे इलाकों में शीत लहर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि 31 दिसंबर से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भी संभावना जताई गई है।
जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीकानेर में शनिवार सुबह 10:30 बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है।
आईएमडी के अनुसार, ओडिशा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला है।
उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 30 दिसंबर से 2 जनवरी 2024 तक हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। तापमान गिरने के कारण आने वाले दिनों में हिमाचल और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
Cold Day conditions very likely in some to many parts of UttarPradesh on 30th & 31st December 2023. pic.twitter.com/0aNkJs0qQI
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 30, 2023
पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 08:30 बजे तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10°C दर्ज किया गया है। जबकि, दिल्ली, दक्षिण राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों 10-12°C दर्ज किया गया।
Cold Day conditions very likely in some to many parts of Haryana, Chandigarh & Delhi on 30th & 31st December 2023. pic.twitter.com/KKamFFIf7C
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 30, 2023
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 30 और 31 दिसंबर को कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी।
पंजाब में 30 और 31 दिसंबर 2023 को कुछ हिस्सों अधिक ठंड पड़ सकती है।
Cold Day conditions very likely in some to many parts of Punjab on 30th & 31st December2023. pic.twitter.com/ffhAujBwWP
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 30, 2023