नई दिल्लीः पहाड़ों से मैदानों तक मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहर तापमान में गिरावट तो कहीं बादलों की आवाजही का दौर देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के हिस्सों में तापमान काफी नीचे लुढ़क गया, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
हालात इतने बदतर हैं कि लोगों का घर से निकलना भी मुसीबत बना हुआ है। पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कई मार्गों पर जाम जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिणी भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में ठिठुरन के साथ तेज बारिस की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन इलाकों में जानिे मौसम का हाल
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम आगे की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान अपनी तीव्रता बनाए रखने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर अच्छी तरह से चिन्हित कम दबाव का क्षेत्र संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के साथ मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला रहने के आसार बने हुए हैं।
इसके दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और और कमजोर होने की संभावना है। 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में तेज बादलों की गरज के साथ मध्यम बारिश की उम्मीद बनी हुई है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई. मराठवाड़ा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
- आगामी चौबीस घंटे में बारिश के आसार
आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में गरज और तेज हवाके साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी और 20 से 22 दिसंबर के बीच तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।