नई दिल्लीः उत्तर भारत में इन दिनों तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है, जिससे लोगों की कंपकंपी बनी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया हुआ है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी यूपी व हरियाणा के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट के बाद लोगों को सर्दी झेलनी पड़ रही है।
दक्षिणी भारत में अब आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे कई हिस्सों में बारिश दर्ज की जा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- यहां होगी तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, आज दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवात के उभरने की चेतावनी जारी कर दी गई है। 5 दिसंबर तक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव बने रहने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ जाने की संभआवना बनी हुई है।
7 दिसंबर की सुबह तक ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व पर केंद्रित होने की उम्मीद है। 8 दिसंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंचने पहुंचने की चेतावनी जारी कर दी है।
8 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी के चेतावनी जारी कर दी गई है। 4 और 5 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में तूफानी मौसम (40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलने की संभावना बनी हुई है।
- यहां 24 घंटे में होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, वहीं, अगले 4 दिसंबर को उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। आगामी 24 घंटों के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है।