नई दिल्लीः उत्तर भारत में एक बार फिर जल्द ही मौसम करवट लेने जा रहा है, जिसके बाद कई हिस्सों में आंधी के साथ तूफान और बारिश देखने को मिल सकती है। बीते दिनों बारिश होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में रबी की फसल को तगड़ा नुकसान हुआ है। कुछ जिलों में तो खड़ी फसलें काल के मुंह में में समा गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
हिमालयन इलाकों में बीते दिनों बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। मध्य भारत में भी आंधी के साथ बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, जिससे खड़ी फसलें चौपट हो गई। दक्षिणी भारत में बेमौसम बारिश तबाही लेकर आई है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन राज्यों में होगी आंधी के साथ भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकती है। असम, मणिपुर और मेघालय में मामूली बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। नागालैंड के साथ सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में भी ओले के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। अरूणाचल प्रदेश में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है।
- इन हिस्सों में भी होगी तेज बारिश
आईएमडी के अनुसरा, 5 अप्रैल को राजधानी गंगटोक, मंगन और पकयोंग में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही सिक्किम में मौजूदा मौसम के चलते राजधानी गंगटोक के पर्यटन स्थल त्सोंग्मो झील में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि देश के अधिकतर इलाकों में हिस्सों में पारा गिरने की संभावना है। बीते दिनों दिनों जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश ने किसानों का तगड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि रबी की फसलें धरती पर बिछ गई। यहां अभी भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।