नई दिल्लीः राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम इलाकों में शीतलहर ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बाजारों और सड़कों पर भी सन्नाटा छाया हुआ है। उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में तो लगातार बर्फबारी लोगों पर सितम ढा रही है, जिससे हिमालयन हिस्सों में झीलें और नाले भी जम गये हैं।
यहां तापमान भी माइनस में दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली व आसपास के इलाकों में घने कोहरे ने राहगीरों के लिए टेंशन खड़ी कर दी है, जिससे लोगों को जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ रहा है। नियत दूरी तय करने में भी ज्यादा समय गंवाना पड़ रहा है। दक्षिणी भारत के तमाम इलाकों में गरज के साथ बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश क तमाम इलाकों में शीतलहर व मूसलाधा बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
- जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के मुताबिक, आगामी 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में ज्यादा कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे जिससे तापमान में रफ्तार के साथ गिरावट दर्ज किये जाने की उम्मीद है।
वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।
- यहां होगी तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार, चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुष्क सप्ताह और शांत वर्षा गतिविधि देखने के बाद कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद जताई है। कई जिलों में बारिश के कारण कई स्कूल बंद कर दिए करने का आदेश जारी किया गया है। इसी के साथ, लक्षद्वीप और दक्षिण तटीय तमिलनाडु और दक्षिण केरल में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।