Weather Alert: अगले 12 घंटे बारिश ढाएगी सितम, आईएमडी ने इन राज्यों के लिए जारी की डराने वाली चेतावनी

Vipin Kumar
weather alert
weather alert
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदलता जा रहा है, जिसके चलते बीते दिन और रात बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान काफी नीचे गिर गया। बारिश और हवा के चलते तड़के सुबह लोगों को ठंड का एहसास हुआ। दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के तमाम इलाकों में लगातार बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया है।

Advertisement

सड़कों और मार्केट में पानी भरने से राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं देश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी बादलों की गरज के साथ बारिश का दौर जारी है। सुबह से ही कई राज्यों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान काफी नीचे खिसक गया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Advertisement

आईएमडी के अनुसार, अगले 12 घंटे दिल्ली में बारिश के येलो अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके चलते यहां बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। आगामी 3 से 4 दिन के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा बीते दिन सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस किया गया।

इसके दिन दिन पहले रविवार को यहां तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस हिसाब से मई महीने में सोमवार सबसे ठंडा दिन रहा है। जाफर में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शहर में सबसे कम रहा है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

यहां होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन कई राज्यों के लिए आसान नहीं होने वाले हैं, क्योंकि यहां बारिश का सितम देखने को मिलेगा। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में भी बारिश का मौसम बनता दिख रहा है। इसके अलावा पंजाब,चंडीगढञ, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिन बारिश होने की चेतावनी जारी दी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Share this Article
Follow:
मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। इसके बाद न्यूज 24 में करीब 3 साल सभी बीट्स पर काम करने का अनुभव मिला। अब 1 साल से टाइम्सबुल वेबसाइट में अपनी सेवा दे रहे हैं। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक बेहतरीन स्टोरी पहुंचाना है।